ब्लॉग खोजें

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर “मेरी सखी” कार्यक्रम का आयोजन, गृह सहायकिका महिलाओं का हुआ सम्मान

लोकनायक संवाद: राजेश सलूजा



हरियाणा हिसार । महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन हिसार में महिला कांग्रेस द्वारा विशेष कार्यक्रम “मेरी सखी – गृह सहायकिका महिलाओं का सम्मान, महिला कांग्रेस का अभिमान” आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष जून द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके उपरांत समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली गृह सहायकिका महिलाओं (जैसे बर्तन साफ़ करने, कपड़े धोने, पोछा लगाने, झाड़ू लगाने एवं अन्य घरेलू कार्य करने वाली महिलाओं) को सम्मानित किया गया।


मुख्य वक्ता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष जून ने अपने उद्बोधन में कहा कि गृह सहायकिका महिलाएँ समाज की सच्ची आधारशिला हैं। यदि उनके योगदान को उचित सम्मान और सामाजिक दर्जा मिलेगा तभी महिला सशक्तिकरण संभव होगा। महिला कांग्रेस का यह प्रयास सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान का पर्व है।


उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री सुधा भारद्वाज जी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महिलाओं के उत्थान में बेहतर और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से महिला कांग्रेस निरंतर समाज की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए संघर्षरत है।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी हिसार के अध्यक्ष बृज लाल बहबलपुरिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का यह कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देने वाला है और कांग्रेस संगठन हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहेगा। हिसार महिला कांग्रेस का हमेशा कांग्रेस की तरफ से सम्मान रहेगा।


कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, संतोष आर्या, कमलेश राय, नीरज राय, नीलम (हांसी), ज्योति खट्टर, प्रमिला दुग्गल, सुनीता साबरी, आशा सेन, संतोष जांगड़ा (उकलाना), सुदेश शर्मा, राजबाला, सनतरो (नारनौद) और शांति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सांस्कृतिक एवं सामाजिक संदेश कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता भी प्रस्तुत की गई।


महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम केवल गृह सहायकिका महिलाओं के सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। महिला कांग्रेस का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग की महिला की आवाज़ को मंच प्रदान किया जाएगा।

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर “मेरी सखी” कार्यक्रम का आयोजन, गृह सहायकिका महिलाओं का हुआ सम्मान महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर “मेरी सखी” कार्यक्रम का आयोजन, गृह सहायकिका महिलाओं का हुआ सम्मान Reviewed by PSA Live News on 6:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.