ब्लॉग खोजें

युवा मैराथन को लेकर लोक निर्माण विश्राम बरवाला में हुआ बैठक का आयोजन

 


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी कड़ी में बरवाला में एक मैराथन का आयोजन 28 सितंबर रविवार को होना है। इसी विषय को लेकर बरवाला के लोकनिर्माण विश्राम गृह बरवाला में बरवाला विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला संयोजक मैराथन रणधीर सिंह धीरू,कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी संजीव गंगवा,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हांसी सुखविंदर जाखड़,जिला प्रवक्ता रामफल बूरा,बरवाला शहरी मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा, मिलगेट मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल,मनोज मंडल अध्यक्ष सातरोड उपस्थित रहे। जिला संयोजक रणधीर सिंह धीरू ने बताया की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक सपना है नशा मुक्त हथियाना ड्रग्स फ्री हरियाणा जिसको लेकर पूरे प्रदेश यात्रा निकाली गई। कल बरवाला विधानसभा में एक एक युवा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा,प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया,हांसी विधायक विनोद भ्याना,जिला अध्यक्ष अशोक सैनी,जिला प्रभारी दीपक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कार्य करे। इस अवसर संजीव गंगवा ने भी सभी सामाजिक संस्थाओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हांसी सुखविंदर जाखड़ ने बताया कि इस से पूर्व प्रदेश स्तरीय मैराथन कुरुक्षेत्र एवं गुरुग्राम में हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इसी ड्रग्स फ्री हरियाणा के विषय को लेकर कल बरवाला में भी मैराथन का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संजय महता,जिला सचिव पूजा गुंदली,जिला आईटी सह प्रमुख कमल हंदूजा,नवनियुक्त वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी बरवाला एवं मंडल महामंत्री बरवाला रोशन घनघस, मिलगेट मंडल महामंत्री पितांबर दहिया एवं आशीष भारतीय,बरवाला मंडल महामंत्री जगरूप,पंकज बादल मनोनीत पार्षद,काकू पार्षद,मंडल कोषाध्यक्ष संदीप गोयल,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गोयल,बरवाला मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा,राधेश्याम गुंदली,किशन गुंदली,कृष्ण वर्मा,सुनील महता,मंडल आईटी प्रमुख श्याम सुंदर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा मैराथन को लेकर लोक निर्माण विश्राम बरवाला में हुआ बैठक का आयोजन युवा मैराथन को लेकर लोक निर्माण विश्राम बरवाला में हुआ बैठक का आयोजन Reviewed by PSA Live News on 9:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.