ब्लॉग खोजें

धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं : रणबीर गंगवा


हरियाणा हिसार/ राजेश सलूजा। 
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को मिलगेट स्थित हनुमान कॉलोनी के श्री बालाजी इच्छापूर्ण मंदिर में आयोजित भव्य जागरण एवं भंडारे में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करते हैं तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और एकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर प्रधान सुनील रावत, सतबीर गुज्जर, रामफल शर्मा, राममेहर फौजी, अजय जांगड़ा, श्री पाल शर्मा, संदीप बजाड़, सुरेश गुज्जर, भतेरी देवी, कृष्ण, महेंद्र, रामप्रसाद, कैप्टन रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं : रणबीर गंगवा धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं : रणबीर गंगवा Reviewed by PSA Live News on 12:13:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.