OperationSindoor पर बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति: सांसद कला महोत्सव में रांची के नन्हें कलाकारों की चमक
रांची। सांसद कला महोत्सव 2025 के तहत आयोजित Painting Carnival में आज गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हें कलाकारों ने अपने रंगों और कल्पनाशक्ति से राष्ट्रप्रेम और शौर्यगाथा को कैनवास पर उकेर दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने #OperationSindoor को केंद्र में रखकर भारतीय सेना के साहस और पराक्रम के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सैन्य प्रेम को भी अपनी कलाकृतियों में जीवंत किया। उनकी बनाई पेंटिंग्स ने न केवल वीरता और बलिदान की झलक दिखाई बल्कि राष्ट्र के प्रति गहरी निष्ठा और समर्पण की भावना को भी प्रकट किया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि – “इन नन्हें कलाकारों की कृतियां राष्ट्रप्रेम की सच्ची झलक हैं। नई पीढ़ी में इस तरह की भावनाएं देखकर गर्व का अनुभव होता है।”
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और शहर के कई प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। इस दौरान सरदार गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, तवीन्द्र सिंह, प्राचार्या शालिनी विजय, राजीव सहाय, रमेंद्र कुमार, सुबेश पांडेय, राजकुमार साहू, आलोक सिंह परमार और कुमुद झा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की सराहना की।
छोटे कलाकारों की ये कृतियां इस बात का प्रतीक बनीं कि आने वाली पीढ़ी अपने विचारों, कला और संस्कारों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने की राह पर अग्रसर है। आयोजन की सफलता के लिए विद्यालय परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: