महंत योगी बच्चन नाथ फाउंडेशन द्वारा मां सिद्धेश्वरी आश्रम, सौंतली मोड में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवती जागरण, होगा विशाल भंडारा
हरियाणा /हिसार( राजेश सलूजा)। गुरु महाराज 1008 महंत योगी बच्चन नाथ बच्चन जी के आशीर्वाद और ईश्वर की अपार कृपा से कार्तिक पूर्णिमा व श्री गुरुपर्व पर भगवती जागरण हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया और किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन महंत योगी बच्चन नाथ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
गुरु जी की गद्दीनशीन 108 महंत योगी ऊषा नाथ जी द्वारा इसके लिए सब को आमंत्रित किया जा रहा है। योगी बच्चन नाथ फाउंडेशन द्वारा सभी से कार्यक्रम में पहुंचने का निवेदन किया जा रहा है।
4 नवंबर 2025 को रात्रि को विशाल भंडारा व 8 बजे रात्रि से जागरण माँ सिद्धेश्वरी आश्रम, अंबाला शहजादपुर रोड, सौंतली गाँव मोड़, नज़दीक राइस शेलर, सौंतली में किया जाएगा। फाउंडेशन के सदस्य, समाजसेवी एवं पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने बताया यह एक ऐतिहासिक स्थान है जहां दमे की दवाई दी जाती है। जिससे पुराने से पुराना दमा दूर हो जाता है। महंत ऊषा नाथ जी अब तक हजारों लोगों को लाभ पहुंचा चुके हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन विभिन्न तरह के समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर कार्य कर रही है और लोगों को लाभ दे रही है।
महंत योगी बच्चन नाथ फाउंडेशन द्वारा मां सिद्धेश्वरी आश्रम, सौंतली मोड में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवती जागरण, होगा विशाल भंडारा
Reviewed by PSA Live News
on
6:20:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:20:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: