ब्लॉग खोजें

स्वदेशी केवल नारा नहीं बल्कि ये विकसित भारत की नींव : मालती अरोड़ा


हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) :
वरिष्ठ समाज सेविका मालती अरोड़ा पानीपत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें स्वदेशी के रास्ते पर चलना होगा। स्वदेशी केवल नारा नहीं बल्कि विकसित भारत की नींव है।

वरिष्ठ समाज सेविका मालती अरोड़ा पानीपत में पत्रकारों से रूबरू होते हुए  कहा कि स्वदेशी का नारा ही हमारे विकसित भारत का मंत्र, लक्ष्य व शक्ति है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी को प्राथमिकता दें, देश के कारीगरों, किसानों, व्यापारियों व उद्यमियों का बनाया सामान खरीदकर हम उन्हें सम्मान दें। हम यह तय कर लें कि जो भी सामान खरीद रहे हैं, वह स्वदेशी होना चाहिए और उसमें देश की मिट्टी की खुशबू आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के स्वदेशी आइटम विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और इनकी मांग बढ़ रही है। आजादी के बाद भारत में स्वदेशी बाजार को उचित माहौल नहीं मिला और विदेशी सामान पर आत्मनिर्भरता बढ़ती गई, जिस वजह से स्वदेशी को बढ़ावा नहीं मिल सकता। वरिष्ठ समाज सेविका मालती अरोड़ा पानीपत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाने लगा, जिसके चलते आज हमारा स्वदेशी कारोबार खूब फल-फूल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री ने हमें सिखाया है कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करके इसे विकसित बनाना हमारे हाथ में है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नियमों व सिद्धांतों पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास में लगी है और सरकार के ये प्रयास सार्थक भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए आगामी 25 वर्ष भारत के लिए अमृतकाल है और इस दौरान देश नई उंचाइयों को छुएगा। अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में चले सेवा पखवाड़ा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आम जनता के सहयोग से अनेक सेवा कार्य चलाए हैं, जो सराहनीय है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा राव नरेन्द्र को प्रदेश अध्यक्ष व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को विपक्ष का नेता बनाए जाने बारे चर्चा करते हुए मालती अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के एक साल बाद दोनों पदों पर नियुक्ति हुई है और इस पर खुद कांग्रेस के ही लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई दल नहीं बल्कि गुट है। कांग्रेस के लोगों को अपना परिचय देते हुए बताना पड़ता है कि वो किस गुट का नेता है।

स्वदेशी केवल नारा नहीं बल्कि ये विकसित भारत की नींव : मालती अरोड़ा स्वदेशी केवल नारा नहीं बल्कि ये विकसित भारत की नींव : मालती अरोड़ा Reviewed by PSA Live News on 8:56:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.