रांची। रांची कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट परिसर में सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के अवसर पर अपार्टमेंट का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अपार्टमेंट की छठ व्रती अनुराधा सर्राफ, अनु सिन्हा सहित कई श्रद्धालु महिलाओं ने पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ व्रत रखा और भगवान भास्कर की उपासना की। अपार्टमेंट के छत पर निर्मित छठ स्थल को सुसज्जित सुंदर ढंग से सजाया गया था, जहां व्रतियों ने परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हुए सांध्य अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य अर्पित किया। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अपार्टमेंट परिसर में छठी मइया के गीतों और लोकधुनों की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के निवासी और आस-पास के लोग इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर समाजसेवी संजय सर्राफ एवं अनिल सिन्हा ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह अनुशासन, पवित्रता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से इस पर्व की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में उत्साह, भक्ति और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और व्रतियों की आस्था ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। तिरुपति अपार्टमेंट में मनाया गया यह छठ पर्व सामाजिक सद्भाव और सामूहिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
तिरुपति अपार्टमेंट में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
Reviewed by PSA Live News
on
6:21:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:21:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: