बृजलाल बहबलपुरिया — “जनता का वोट चुराने वालों को अब गद्दी छोड़नी ही होगी”
हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) । जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण), हिसार के अध्यक्ष श्री बृजलाल बहबलपुरिया जी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, राजगढ़ रोड, हिसार में मासिक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय प्रदेशभर में चल रहा कांग्रेस का “वोट चोर – गद्दी छोड़” अभियान रहा। संगठन ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और जनता में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 18 नवम्बर 2025 को हिसार में विशाल जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया करेंगे।
कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा:
> “यह सिर्फ़ विरोध नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है। जिन लोगों ने लोकतंत्र के साथ धोखा करते हुए जनता के वोट चुराए हैं, उन्हें अब गद्दी पर रहने का कोई हक नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को सच्चाई बताएँ और ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ का नारा हर घर तक पहुँचाएँ।
यह आंदोलन जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है और इसमें हर कार्यकर्ता को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। आज जब वोट चोरी जैसी घटनाएँ लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं, तब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज़ को बुलंद करेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी साथियों को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। हर कार्यकर्ता का यह दायित्व होगा कि वह 18 नवम्बर को होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे।
कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे इस अभियान को “वोट चोर, गद्दी छोड, के नारे के साथ व्यापक रूप से चलाएँ और जनता से सीधे संवाद स्थापित करें।
जिला अध्यक्ष ग्रामीण बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार हर कार्यकर्ता है। जब तक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय नहीं होगा, तब तक जनता के मुद्दों की लड़ाई प्रभावी नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुँचेगा।
बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना,नलवा हल्का पूर्व प्रत्याशी अनिल मान, हांसी हल्का पर्व प्रत्याशी राहुल मक्कड़,पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र सिंह गंगवा, अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया,प्रदेश महिला महासचिव डॉ. साक्षी चौधरी, प्रदेश एस.सी सचिव सुखबीर नागर, इंटक प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह लोहान, इंटक प्रदेश सचिव कृष्ण नैन, पूर्व ओबीसी उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा,ओबीसी ज़िला अध्यक्ष अजीत यादव, इंटक ज़िला अध्यक्ष जोरा सिंह, RGPS ज़िला अध्यक्ष राजेश श्योकंद, केकेसी ज़िला अध्यक्ष गीता आहूजा, यूथ हल्का अध्यक्ष हांसी अजय बेरवाल, कांग्रेस नेत्री कृष्णा दुग्गल, कांग्रेस नेत्री गायत्री यादव, पूर्व ज़िला परिषद् सदस्य बीरमति सरोहा, किसान नेत्री विमला तरड़, महिला नेत्री नवीन किरमारा, नेता अमर गुप्ता, जगदीश तायल,युवा नेता सुरेश पंघाल,साधु राम नोखवाल, बलराज मलिक, सुभाष सरासर वाल्मीक, नेता रमेश गोदारा, टेकचंद बागड़ी, राजकुमार जांगड़ा, शेखर रंगा, रामफल शिले, श्याम लाल सरवटे, संदीप सिहाग सुरेश कुमार, बलराज मलिक,निरंजन गोयल, चंद्रशेखर , प्रदीप बुरा,सूरज मल, शशिकांत शर्मा, मास्टर राधेश्याम, निहाल सिंह,धर्मपाल, बारु राम, संदीप गोदारा, आदित्य मान, जसवीर,गाड़ सिंह दहिया निहाल सिंह , सुरेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नेताओं ने कांग्रेस संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि जनता के हक की लड़ाई में हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना होगा।
Reviewed by PSA Live News
on
1:28:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: