ब्लॉग खोजें

कांग्रेस भवन हिसार में रिटायर्ड एम्प्लाइज कांग्रेस सेल की बैठक में लोकतंत्र बचाने और जनादेश बहाली का लिया संकल्प

 “वोट चोर – गद्दी छोड़” आंदोलन जनता के हक की लड़ाई है : बृजलाल बहबलपुरिया


हरियाणा /हिसार (राजेश सलूजा) । 


हिसार, 13 नवम्बर। 
हरियाणा प्रदेश रिटायर्ड एम्प्लाइज कांग्रेस सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कांग्रेस भवन हिसार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग और प्रदेश प्रधान महावीर सिंह मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड एम्प्लाइज कांग्रेस सेल, हिसार के जिला अध्यक्ष दयापाल भड़िया ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि “‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ आंदोलन जनता के हक की लड़ाई है। यह केवल विरोध नहीं बल्कि लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संघर्ष है। जब जनता का जनादेश छीना जाता है, तब हर सच्चे कांग्रेसी को मैदान में उतरना चाहिए।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक जनता की आवाज़ पहुँचाएगी ताकि सच्चे जनादेश की बहाली हो सके।

इस अवसर पर महावीर सिंह मलिक ने कहा कि यह नारा लोकतंत्र की आत्मा की पुकार है और रिटायर्ड कर्मचारी वर्ग कांग्रेस के इस आंदोलन की रीढ़ बनेगा। वहीं दयापाल भड़िया ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की मजबूती का आधार हैं, जो कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएँगे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 18 नवम्बर को होने वाले जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में रिटायर्ड एम्प्लाइज कांग्रेस सेल के सभी सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे। संगठनात्मक विस्तार और “वोट चोर – गद्दी छोड़” अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश अटवाल, प्रदेश महासचिव मेहर सिंह टाइगर, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव रणबीर सिंह टांक, किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, रणधीर बामल, युवा नेता आदित्य मान, टेकचंद बांटेसर बागड़ी, आदमपुर हल्का अध्यक्ष कृष्ण कुमार जागनवाल, जिला अध्यक्ष रिटायर्ड सेल रोहतक दिलबाग सिंह रूहिल, प्रदेश सचिव राजेंद्र फोगाट, किसान नेत्री विमला तरड़, कृष्ण कुमार, जिला सचिव अशोक बोयत, सुथार दिन मिर्जा, ब्लॉक सचिव ताज मोहम्मद, डॉ. रणबीर सिंह टॉक, अजीत सिंह, रमेश चाहर, अमरजीत ज्याणी, राजकुमार कालीरामण, सूरज मल सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

कांग्रेस भवन हिसार में रिटायर्ड एम्प्लाइज कांग्रेस सेल की बैठक में लोकतंत्र बचाने और जनादेश बहाली का लिया संकल्प कांग्रेस भवन हिसार में रिटायर्ड एम्प्लाइज कांग्रेस सेल की बैठक में लोकतंत्र बचाने और जनादेश बहाली का लिया संकल्प Reviewed by PSA Live News on 8:18:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.