रांची। दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में 15 दिसम्बर सोमवार को पौष की सफला नाम वाली एकादशी की व्रत मनायी जायेगी । इस अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः वंदन, षोडषोपचार पूजा और तिरूवाराधना होगी । तैत्तिरीयोपनिषद, नारायणुवाक , सूक्तादि मंत्र एवं जितन्तास्तोत्रम के साथ सारे पूजोपचार होंगें ।
पौष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है । एकादशी के लिए श्रीभगवान का कथन है ,की बड़ी-बड़ी दक्षिणा वाले यज्ञों से भी मुझे उतना संतोष नहीं होता जितना एकादशी व्रत के अनुष्ठान से होता है । इसलिए सर्वथा प्रयत्न करके एकादशी का व्रत करना चाहिए । विधिपूर्वक भगवान श्रीमन्नारायण की पूजा करनी चाहिए । यह सफला नामवाली एकादशी जीवों का कल्याण करने वाली है । इसीलिए देवेश्वर श्री हरि की पूजा अर्चना करनी चाहिए सफला एकादशी को विशेष रूप से दीप -दान करने का विधान है । रात में वैष्णव पुरुषों के साथ जागरण करना चाहिए।
पौष मास की 'सफला एकादशी' जीवों का कल्याण करने वाली है
Reviewed by PSA Live News
on
10:36:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:36:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: