ब्लॉग खोजें

श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वें महाप्रसाद का हुआ वितरण

8 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, भजन- संध्या मे खूब झूमे भक्तगण


रांची। 
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद  का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया।श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात मेवायुक्त केसरिया खीर महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तथा मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर-डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ,नंदकिशोर चौधरी, प्रभास गोयल,  सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, मनीष सोनी, संजय सर्राफ,धीरज गुप्ता,परमेश्वर साहू, हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वें महाप्रसाद का हुआ वितरण श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 242 वें महाप्रसाद का हुआ वितरण Reviewed by PSA Live News on 10:33:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.