सभी सेवा कार्यों में समाज के हर वर्गों का मिलना चाहिए सहयोग एवं प्रोत्साहन: संजय सर्राफ
रांची। परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे संचालित विगत 2 वर्षों से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) राँची में आज 5 दिसंबर को श्रृषभ पोद्दार एवं नेहा पोद्दार की प्रथम शादी की सालगिरह के सुअवसर पर उनकी दादी श्रीमती पुष्पा देवी पोद्दार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 42 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक 17 दिनों मे 3460 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-ऋतुराज, ताराचंद रुपमणी, संगीता देवी, रामपाल जैन, विमल कुमार पाटनी,श्रवण ढांढनिया, पूरणमल सेठी, निर्मल छावनिका,कविता वेंकट गाड़ोदिया, रमेश अग्रवाल, आदविक देवघरिया,साकेत सुमन, दिलीप गुप्ता, विष्णु भट्टाचार्य, कनिष्क कुमार, ओमप्रकाश बजाज, के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इसके अलावे कई लोगों द्वारा आश्रम में रह रहे निराश्रितो, मंदबुद्धि, दीनबंधुओं के लिए खाद्य सामग्री एवं जरूरत के समान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
आश्रम में दिव्यांग,मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा एवं कराया गया भोजन
Reviewed by PSA Live News
on
10:55:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:55:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: