ब्लॉग खोजें

बरवाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का मण्डल अध्यक्ष मनोज संदूजा ने किया स्वागत एवं क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। 
हांसी विकास रैली से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ से हिसार जा रहे थे। रास्ते में वे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बरवाला में थोड़े समय के लिए रुके।वहां पहुंचने पर बरवाला भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति हिसार के सदस्य मनोज उर्फ मोनू संदूजा पुष्प भेंट करके मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत किया। मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से बरवाला के विकास एवं संगठन विषयों की बड़ी गहनता से चर्चा की। उन्हें बरवाला में चल रहे वर्तमान विकास कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया। बरवाला क्षेत्र की अनेकों समस्याएं भी मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने मुख्यमंत्री के सामने रखी।मुख्यमंत्री ने बड़ी सकारात्मक रूप से उन समस्याओं को बड़ी गंभीरता से सुना।मनोज उर्फ मोनू जो जिला कष्ट निवारण समिति हिसार के सदस्य है। उन्होंने अधिकारियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया। इस अवसर पर बरवाला भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति हिसार के सदस्य मनोज उर्फ मोनू संदूजा ने बताया कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बरवाला रेस्ट हाउस पर आगमन हुआ जहां पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उन्होंने बताया कि बरवाला क्षेत्र की समस्याओं को भी उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने रखा है। जिसका उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया है। पार्टी के वर्तमान कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जल्द ही संज्ञान में लाई गई समस्याओं को निवारण करने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा,जिला सचिव एवं मार्केट कमेटी बरवाला चेयरमैन प्रवीण सैनी,वाइस चेयरमैन रोशन घनघस,एसडीओ रण सिंह, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन बरवाला सुरेश गोयल,जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा,मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, मनोनीत पार्षद पंकज बादल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बरवाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का मण्डल अध्यक्ष मनोज संदूजा ने किया स्वागत एवं क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा बरवाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का मण्डल अध्यक्ष मनोज संदूजा ने किया स्वागत एवं क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा Reviewed by PSA Live News on 2:12:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.