ब्लॉग खोजें

भारत के मुख्य न्यायाधीश को न्याय के लिए पत्रकार जगदीश असीजा ने भेंट की कलम


हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) । 
न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व उत्कृष्ट बनाने के संदेश के साथ बुड्ढा खेड़ा पैक्स के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश असीजा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत को एक कलम भेंट कर सम्मानित किया। यह अवसर उस समय आया जब मुख्य न्यायाधीश बरवाला पहुंचे।

पत्रकार जगदीश असीजा ने इस प्रतीकात्मक भेंट के माध्यम से न्याय व्यवस्था में निष्पक्षता, पारदर्शिता और त्वरित न्याय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कलम न्याय, संविधान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज को दिशा मिलती है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस भावपूर्ण सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका और मीडिया दोनों लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं, और समाज में न्याय व सत्य की स्थापना में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और न्याय व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

भारत के मुख्य न्यायाधीश को न्याय के लिए पत्रकार जगदीश असीजा ने भेंट की कलम भारत के मुख्य न्यायाधीश को न्याय के लिए पत्रकार जगदीश असीजा ने भेंट की कलम Reviewed by PSA Live News on 3:34:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.