ब्लॉग खोजें

रांची में परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के शुभ आगमन पर भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा से जुड़ी हो: गुरुदेव सत्पथी


रांची। 
श्रद्धा, सबूरी और सेवा के सार्वकालिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने वाले परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी का एक भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन सी.एम.पी.डी., कांके रोड स्थित मयूरी प्रेक्षागृह में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि समाज सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति जनमानस को जागृत करने वाला भी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी ने अपने ओजस्वी वाणी-संदेश के माध्यम से श्रद्धा, सबूरी और निस्वार्थ सेवा के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायी शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा से जुड़ी हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक करुणा एवं सहयोग का भाव पहुँचाए। उन्होंने कहा कि करूणा के महान प्रतिरूप मां पिता है,उन्हें सम्मान करे।गौरतलब है कि गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के मार्गदर्शन में अब तक भारत सहित विश्वभर में 400 से अधिक साईं मंदिरों का निर्माण कराया जा चुका है। इसके साथ ही उनके सान्निध्य एवं प्रेरणा से अनेक शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों का सफल संचालन किया जा रहा है। ये संस्थान शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संदेश दे रहे हैं, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं।इस गरिमामय आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने गुरुदेव के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सरयू राय पूर्व मंत्री झारखंड एवं विधायक जमशेदपुर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उपस्थित रहे। उन्होंने भी गुरुदेव के सेवा कार्यों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव सत्पथी, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा श्री साईं बाबा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर, एवं मुकेश काबरा द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया, सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर सबका मन मोह लिया, तथा महिलाओं द्वारा गाए सुमधुर भजनों ने वातावरण में आध्यात्मिक उत्सव का माहौल कर दिया। शहरवासियों, श्रद्धालुओं एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर- अजय मारू, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राजकुमार केडिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश काबरा, सोहन दारुका,आदर्शदोदराजका,संजीव विजयवर्गीय, आनंद दोदराजका, मनीष कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, ललित ओझा, संजय सर्राफ, मनीष लोधा, अमित चौधरी, विष्णु सेन, कमल सिंघानिया, पंकज पोद्दार, मुरारी अग्रवाल, किशोर मंत्री, निरंजन शर्मा, चंडी प्रसाद डालमिया, निर्मल बुधिया, अनिल अग्रवाल, अशोक नारसरिया, भानु जालान, अशोक धानुका, नरेंद्र लखोटिया, वासुदेव भाल्ला, रोहित पोद्दार, सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने रांचीवासियों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सेवा भाव का संचार किया।

रांची में परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के शुभ आगमन पर भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन रांची में परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के शुभ आगमन पर भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन Reviewed by PSA Live News on 10:31:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.