ब्लॉग खोजें

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणीय : रणधीर धीरू


हरियाणा हिसार :राजेश सलूजा । 

भाजपा बरवाला विधानसभा के मिलगेट मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बूथ नंबर 126 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132वां एपिसोड योग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणीय है। देश की जनता को उनके इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ईरान जंग से उत्पन्न हुए हालात को लेकर आम जनता के मन मेें उत्पन्न हो रहे सवालों का जवाब दिया और आशंकाओं को दूर किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर संकट का एकजुटता के साथ सामना करेगा और हर परिस्थिति में जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर की रणजी टीम का जिक्र करते हुए खिताब जीतने पर प्रसन्नता जताई। लगभग सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। इसी तरह प्रधानमंत्री ने मछुआरों का जिक्र करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया और कहा कि वे सुबह होने से पहले समंदर की लहरों से जूझते हुए, अपने परिवार के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में जुट जाते हैं।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल, अजय जांगड़ा जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य, जिला पार्षद ओमप्रकाश मालिया, पार्षद जयप्रकाश, पार्षद मनोहर लाल, भतेरी देवी, संजय, पीतांबर सैनी, आशीष आदि भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणीय : रणधीर धीरू प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणीय : रणधीर धीरू Reviewed by PSA Live News on 7:22:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.