ब्लॉग खोजें

भीषण गर्मी में राहत का संकल्प: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने 21 स्थानों पर शुरू की ‘अमृतधारा सेवा’


रांची।
बढ़ती गर्मी और तपते मौसम के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में "अमृतधारा सेवा" का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान के तहत शाखा ने एक साथ 21 प्रमुख स्थानों पर शीतल जल के प्याऊ स्थापित कर मानवता की मिसाल पेश की।

शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी से जूझ रहे राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना रहा। प्याऊ केंद्रों पर राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने कहा कि "सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और समर्पण शाखा हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए तत्पर रही है। गर्मी के इस कठिन समय में ‘अमृतधारा सेवा’ के माध्यम से जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।"

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा की सचिव रेखा राइका, वर्षा धानुका, वीना शर्मा, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य सदस्याओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।

समर्पण शाखा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के लिए इसी प्रकार की पहल जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

इस सेवा अभियान की जानकारी मंच की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

भीषण गर्मी में राहत का संकल्प: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने 21 स्थानों पर शुरू की ‘अमृतधारा सेवा’ भीषण गर्मी में राहत का संकल्प: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने 21 स्थानों पर शुरू की ‘अमृतधारा सेवा’ Reviewed by PSA Live News on 4:10:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.