रांची, संवाददाता। रांची जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार अब प्रभावी जनसुनवाई का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न अंचलों एवं प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
मंगलवार को अवकाश रहने के कारण इस बार जनता दरबार का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रशासन की तत्परता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैकड़ों मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर आमजनों को तत्काल राहत प्रदान की गई।
प्रशासन की पहल: पारदर्शिता और त्वरित समाधान पर जोर
जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित किया। इससे आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली और उन्हें एक ही मंच पर समाधान प्राप्त हुआ।
मांडर अंचल एवं प्रखंड: 50 मामलों का निष्पादन
मांडर अंचल में आयोजित जनता दरबार में कुल 50 मामलों का निपटारा किया गया।
17 जाति प्रमाण पत्र
12 आय प्रमाण पत्र
09 आवासीय प्रमाण पत्र
03 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र
04 सर्वजन पेंशन योजना
ग्राम मेशाल के मोहम्मद शामी शान को आय प्रमाण पत्र एवं करगे के अनिकेत भगत को जाति प्रमाण पत्र मौके पर ही प्रदान किया गया।
वहीं प्रखंड स्तर पर वृद्धा पेंशन के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें मलती, बरगड़ी एवं मुडमा गांव के लाभार्थी शामिल हैं।
सिल्ली अंचल: 64 मामलों का निष्पादन
सिल्ली में कुल 64 मामलों का निष्पादन हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से आय, जाति, आवासीय एवं पारिवारिक प्रमाण पत्र के आवेदन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त दाखिल-खारिज, पंजी सुधार एवं आचरण प्रमाण पत्र भी मौके पर ही जारी किए गए।
खलारी अंचल: 17 मामलों का निपटारा
खलारी अंचल में आयोजित जनता दरबार में 17 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें आय, जाति, आवासीय एवं पारिवारिक प्रमाण पत्र प्रमुख रहे।
अरगोड़ा अंचल: 62 आवेदनों का समाधान
अरगोड़ा अंचल में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 62 मामलों का निष्पादन किया गया।
32 आय प्रमाण पत्र
18 जाति प्रमाण पत्र
12 स्थानीय प्रमाण पत्र
पेंशन एवं दाखिल-खारिज के मामले भी शामिल
चान्हो अंचल: सर्वाधिक 212 मामलों पर कार्रवाई
चान्हो अंचल में सर्वाधिक 212 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें 135 जाति प्रमाण पत्र एवं 70 आवासीय प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सदस्यता से जुड़े मामलों का भी निपटारा किया गया।
अनगड़ा अंचल: 137 मामलों का त्वरित निष्पादन
अनगड़ा अंचल में कुल 137 मामलों का समाधान किया गया।
40 आय प्रमाण पत्र
35 दाखिल-खारिज
25 जाति प्रमाण पत्र
22 आवासीय प्रमाण पत्र
इसके अलावा कई जटिल मामलों में भी त्वरित सुधार किया गया, जैसे हेसल गांव में शुद्धि पत्र में जाति सुधार एवं चिलदाग गांव में ऑनलाइन पंजी-2 में नाम एवं प्लॉट संख्या संशोधन।
आमजन को मिली राहत, प्रशासन की अपील
जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही समयबद्ध तरीके से हो सके।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार में भाग लें और इस पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।
रांची जिला में जनता दरबार की यह पहल सुशासन और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जहां प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:26:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: