रांची में भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, समस्याओं के समाधान का आश्वासन
रांची : भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रांची प्रमंडल का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कुमार ने की। इस अवसर पर डाक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth उपस्थित रहे। उनके साथ भारतीय डाक कर्मचारी संघ के परिमंडलीय सचिव श्री प्रभात रंजन, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश मंत्री श्री रामा शंकर तथा जिला मंत्री श्री सुबोध कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परिमंडलीय सचिव श्री अरुण कुमार सिंह ने किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि Bharatiya Mazdoor Sangh न केवल देश का, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जो श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने डाक विभाग में संघ की भूमिका को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वे केंद्रीय संचार मंत्री से भी चर्चा करेंगे, ताकि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री बी.के. पंडित भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन देते हुए विभागीय स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।
अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। मुख्य कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में श्री श्याम सुंदर कुमार को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर श्री दीपक कुमार सिंह, श्री साजिद अनवर एवं श्रीमती रंजना शरण का चयन हुआ, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी श्री शशि शेखर को दी गई। सहायक सचिव के रूप में श्री अमित कुमार, श्री बसंत कुमार सिंह, श्रीमती वंदना कुमारी, श्री मेघनाथ स्वांसी और श्री नीरज कुमार राय को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर एवं सहायक कोषाध्यक्ष के रूप में श्री विजय कुमार केसरी का चयन हुआ। संगठन सचिव के रूप में श्री मुकेश कुमार, श्री रंजीत पोद्दार, श्री विकास कुमार, श्री दिनेश कुमार और श्री यदुम मुंडा को जिम्मेदारी दी गई, जबकि ऑडिटर पद पर श्री ललित कुमार को नियुक्त किया गया।
इसके अलावा, पोस्टमैन एवं एमटीएस संबंधक इकाई का भी गठन किया गया। इस इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री शौमेन मंडल, उपाध्यक्ष के रूप में श्री रविन्द्र राम, श्री आदित्य कुमार और श्री संगीत कुमार यादव, सचिव के रूप में श्री अभिषेक कुमार तिवारी तथा उप सचिव के रूप में श्री अमरेश कुमार, श्री राकेश पाठक, श्री सुमन मंडल, श्रीमती ललिता लकड़ा और श्री जीवित टोप्पो को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर श्री मिथुन महतो, उप कोषाध्यक्ष के रूप में श्री छोटे राज तथा संगठन सचिव के रूप में श्री पप्पू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्य के रूप में श्री शाहिल, श्री निर्मल साहू और श्री दीपक कुमार को शामिल किया गया।
सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Reviewed by PSA Live News
on
4:41:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: