ब्लॉग खोजें

संस्कार और शुचिता पर मंथन, मारवाड़ी समाज की संगोष्ठी में उठे अहम मुद्दे



रांची:
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में “संस्कार और शुचिता—चर्चा एवं चिंतन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की। संचालन राजेश कौशिक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने दिया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।

संगोष्ठी में विषय प्रवर्तक के रूप में कोलकाता से आए डॉ. संजय हरलालका ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों का क्षरण चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि परिवार ही संस्कारों की पहली पाठशाला है और बच्चों को सही दिशा देने के लिए अभिभावकों को स्वयं आदर्श प्रस्तुत करना होगा।

प्रमुख वक्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया ने कहा कि समाज की मजबूती उसके नैतिक मूल्यों पर निर्भर करती है। उन्होंने संस्कार को जीवन जीने की पद्धति बताते हुए युवाओं से इसे अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि शुचिता केवल व्यवहार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विचारों और निर्णयों में भी दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सामाजिक जीवन में पारदर्शिता और नैतिकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि समाज की परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

अध्यक्षीय संबोधन में सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए संस्कारों को मजबूत करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, सुभाष पटवारी, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, किशन साबू, रमन बोडा, चंडी प्रसाद डालमिया, रवि शंकर शर्मा, विनोद महलका सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।

संस्कार और शुचिता पर मंथन, मारवाड़ी समाज की संगोष्ठी में उठे अहम मुद्दे संस्कार और शुचिता पर मंथन, मारवाड़ी समाज की संगोष्ठी में उठे अहम मुद्दे Reviewed by PSA Live News on 10:10:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.