ब्लॉग खोजें

जनगणना-2027: महाअधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, लोगों से सहभागिता की अपील




रांची, संवाददाता। 
जनगणना-2027 को लेकर झारखंड में चल रहे स्व-गणना अभियान के तहत राज्य के महाअधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा ने रविवार को स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

महाअधिवक्ता ने कहा कि जनगणना देश की नीतियों और योजनाओं की आधारशिला होती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सही और सटीक जानकारी दर्ज कराए, ताकि सरकार को विकास योजनाओं के निर्माण में वास्तविक आंकड़े मिल सकें। उन्होंने डिजिटल माध्यम से हो रही स्व-गणना प्रक्रिया को समयानुकूल और पारदर्शी बताते हुए इसे जनसहभागिता का प्रभावी माध्यम बताया।

राज्य में स्व-गणना का कार्य 1 मई से 15 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूरे राज्य में शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे।

इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड प्रभात कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, संयुक्त निदेशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रांची शेषनाथ बैठा तथा सहायक निदेशक ज्ञानचंद्र महतो सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्यभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्व-गणना को सरल और सुलभ बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

जनगणना के इस महत्वपूर्ण चरण में वरिष्ठ पदाधिकारियों की भागीदारी से आम लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

जनगणना-2027: महाअधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, लोगों से सहभागिता की अपील जनगणना-2027: महाअधिवक्ता राजीव रंजन मिश्रा ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, लोगों से सहभागिता की अपील Reviewed by PSA Live News on 6:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.