ब्लॉग खोजें

निराश्रितों की सेवा में समर्पित हुआ समाज, आश्रम में दिव्यांग एवं मंदबुद्धि प्रभुजनों को कराया गया विशेष भोजन

15 दिनों में 3320 निराश्रितों तक पहुंची अन्नपूर्णा सेवा, समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील


रांची।
राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम एक बार फिर मानव सेवा और करुणा का अद्भुत केंद्र बना, जहां दिव्यांग, मंदबुद्धि एवं निराश्रित प्रभुजनों के लिए विशेष अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया। परमहंस डॉ. संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची द्वारा संचालित इस सेवा अभियान के तहत आश्रम में रह रहे 48 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों को विभिन्न व्यंजनों सहित ससम्मान भोजन प्रसादी कराई गई।

यह आयोजन कमल साहू एवं उनके परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ। आश्रम के किचन में विधिवत भोजन तैयार कराया गया और वहां रह रहे निराश्रित प्रभुजनों के साथ-साथ उनकी सेवा में लगे सेवादारों को भी प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। पूरे आश्रम परिसर में सेवा, समर्पण और मानवता का भाव देखने को मिला।

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक लगातार चलाए गए अन्नपूर्णा सेवा अभियान के दौरान कुल 3320 निराश्रित प्रभुजनों एवं उनकी सेवा में लगे सेवादारों के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का अभियान है, जिसमें समाज के अनेक लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आश्रम में आनंद जायसवाल, पप्पू कुमार, अनिष्क नारायण, गरिमा कुमारी, मुकेश जाजोदिया, संदीप कश्यप, गोपी किशन बाजोरिया, आलोक कटारुका, गणेश प्रसाद, प्रतीक कुमार, संतोष देवी अग्रवाल, किरण देवी, मीरा अडूकिया एवं वेंकट कविता गाड़ोदिया सहित कई समाजसेवियों के सहयोग से निराश्रित प्रभुजनों को भोजन प्रसादी कराई गई। सेवा प्राप्त करने वाले सभी प्रभुजनों ने ट्रस्ट के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए आभार प्रकट किया।

संजय सर्राफ ने कहा कि आश्रम में रहने वाले दीनबंधुओं, मंदबुद्धि एवं निराश्रित लोगों के लिए कई दानदाताओं द्वारा खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्यों को अधिक से अधिक सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। “मानव प्रभु सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची पूजा है,” उन्होंने कहा।

इस पुनीत सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन पोद्दार सहित ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आश्रम परिसर में आयोजित यह सेवा कार्यक्रम केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज को यह संदेश भी दिया कि यदि सामूहिक भावना से जरूरतमंदों की सहायता की जाए, तो मानवता की सबसे बड़ी मिसाल कायम की जा सकती है।

निराश्रितों की सेवा में समर्पित हुआ समाज, आश्रम में दिव्यांग एवं मंदबुद्धि प्रभुजनों को कराया गया विशेष भोजन निराश्रितों की सेवा में समर्पित हुआ समाज, आश्रम में दिव्यांग एवं मंदबुद्धि प्रभुजनों को कराया गया विशेष भोजन Reviewed by PSA Live News on 3:54:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.