ब्लॉग खोजें

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 90 अंचल अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई तैनाती

पटना से संवाददाता रजनीश कुमार की रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार राजस्व सेवा के अंतर्गत कार्यरत 90 अंचल अधिकारियों, प्रभारी अंचल अधिकारियों एवं समकक्ष राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

विभाग का मानना है कि इस व्यापक तबादला अभियान से भूमि विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण हटाने तथा राजस्व वसूली जैसे कार्यों में तेजी आएगी। राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

प्रमुख तबादले

  • पूजा कुमारी : हरनौत (नालंदा) से भरगामा (अररिया)
  • संजीव कुमार : गोविंदपुर (नवादा) से नरपतगंज (अररिया)
  • गोपाल पासवान : कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा) से करपी (अरवल)
  • सतेंद्र कुमार : नगरनौसा (नालंदा) से रफीगंज (औरंगाबाद)
  • राकेश शर्मा : सहार (भोजपुर) से ओबरा (औरंगाबाद)
  • राजेश कुमार : वारसलीगंज (नवादा) से बाराहाट (बांका)
  • कुमार शिवम : अलीनगर (दरभंगा) से गोराडीह (भागलपुर)
  • श्रीनिवास कुमार सिंह : धोरैया (बांका) से कहलगांव (भागलपुर)
  • शम्भू कुमार : लहलादपुर (सारण) से संदेश (भोजपुर)
  • सरिता रानी : सिंघिया (समस्तीपुर) से बिरौल (दरभंगा)

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

  • जाले, मोतिहारी सदर, कल्याणपुर, चकिया, छौड़ादानो, बनकटवा, घोड़ासहन, मधुबन, फेनहारा, परैया, टिकारी, कुचायकोट, पंचदेवरी, खैरा, काको, घोसी, सहार, कुदरा, मोहनिया, रामगढ़, अमदाबाद, गोगरी, दिघलबैंक, कुमारखंड, राजनगर, बिहारशरीफ, जमालपुर, बोचहां, मड़वन, मीनापुर, हिलसा, चंडी, एकंगरसराय, कौआकोल, रोह, बनमनखी, कसबा, शिवसागर, सत्तरकटैया, जितवारपुर, दलसिंहसराय, उजियारपुर, मोहनपुर, मोरवा, खानपुर, छपरा सदर, अमनौर, एकमा, अरेराज, मेजरगंज, रीगा, बैरगनिया, हसनपुरा, बसंतपुर, गोरियाकोठी, जनकाहा, नरकटियागंज, योगापट्टी, चनपटिया, पिपराही, कांटी, रून्नीसैदपुर, कुशेश्वरस्थान, जगदीशपुर, पकड़ीदयाल, हिसुआ, चेनारी, दिनारा, लौरिया, पटोरी, बेगूसराय सदर तथा वारिसलीगंज में नए अंचल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सूची के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण नई पोस्टिंग

अधिकारी नया पदस्थापन
अभिषेक आनंद उजियारपुर, समस्तीपुर
विवेक कुमार सिंह मोहीउद्दीननगर, समस्तीपुर
प्रिया आयर्णी खानपुर, समस्तीपुर
सर्वेश कुमार सिन्हा अरेराज, शेखपुरा
गीता कुमारी मेजरगंज, सीतामढ़ी
अविनाश कुमार रीगा, सीतामढ़ी
आशीष आनंद बैरगनिया, सीतामढ़ी
उदयन सिंह तिसरगंज, सिवान
पुनम दीक्षित हसनपुरा, सिवान
मनीष कुमार बड़हरिया, सिवान
विक्रम सिंह योगापट्टी, पश्चिम चंपारण
राहुल कुमार चनपटिया, पश्चिम चंपारण
परमजीत सिरोमणि हिसुआ, नवादा
पुरुषोत्तम कुमार चेनारी, रोहतास
अरुण कुमार सिंह दिनारा, रोहतास
हेमंत अंकुर बछवाड़ा, बेगूसराय
जूली कुमारी वारिसलीगंज, नवादा

विभागीय आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी बिना प्रतीक्षा अवधि का उपयोग किए तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे तथा संबंधित जिलाधिकारी और विभागाध्यक्ष इसकी अनुपालन रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएंगे।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का यह कदम आगामी दिनों में भूमि प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 90 अंचल अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई तैनाती बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 90 अंचल अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई तैनाती Reviewed by PSA Live News on 9:43:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.