ब्लॉग खोजें

गौसेवा के प्रति नंदकिशोर गोयनका का समर्पण सदैव प्रेरित करता रहेगा : एसडीएम राजेश खोथ


हरियाणा हिसार/ राजेश सलूजा।
 प्रख्यात गौसेवी एवं समाजसेवी स्वर्गीय गो-भगत नंदकिशोर गोयनका के निधन पर गोयनका सदन में श्रद्धांजलि देने  के लिए उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, हांसी के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) राजेश खोथ, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा तथा बुद्धा खेड़ा पैक्स अध्यक्ष  जगदीश असीजा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका का संपूर्ण जीवन गौसेवा, समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले ही होते हैं, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती है।

एसडीएम राजेश खोथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गोयनका जी का गौमाता के प्रति समर्पण अद्भुत था। गौशाला में किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की सूचना मिलते ही वे स्वयं मौके पर पहुंचकर सेवा कार्यों में जुट जाते थे। उन्होंने कहा कि गोयनका जी का जीवन निस्वार्थ सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था।

उन्होंने यह भी कहा कि गोयनका जी का अग्रवाल समाज और अग्रोहा से विशेष लगाव था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अग्रोहा में उच्च शिक्षा के विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां स्थापित शैक्षणिक संस्थानों से हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

श्रद्धांजलि  के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा का इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर गुलशन सिंगला, तेलूराम रामायणवाला, ललित भारद्वाज, पत्रकार प्रद्युम्न जोशीला, विजय नागपाल, एबीवीपी से पुनीत शर्मा,सोमेश शर्मा, सुबे सिंह बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गौसेवा के प्रति नंदकिशोर गोयनका का समर्पण सदैव प्रेरित करता रहेगा : एसडीएम राजेश खोथ  गौसेवा के प्रति नंदकिशोर गोयनका का समर्पण सदैव प्रेरित करता रहेगा : एसडीएम राजेश खोथ Reviewed by PSA Live News on 11:40:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.