हरियाणा हिसार: राजेश सलूजा। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे बरवाला। बरवाला शहर में पहुंचने पर वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सोनी व उनके पुत्र जेजेपी पार्टी के युवा नेता रोहित सोनी के निवास स्थान पर जेजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एसआईआर कि प्रकिया को लेकर कहा कि कोई वोट छूटे ना, सही वोट कटे ना, फर्जी वोट रहे ना। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान जेजेपी के सभी बूथ लेवल एजेंट सक्रिय होकर प्रशासन के साथ अपने-अपने वार्डों और बूथों में वोटों पर पूरी निगरानी रखें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब आपका बूथ मजबूत होगा, तभी आपका गांव मजबूत होगा, जब गांव मजबूत होगा तो हलका मजबूत होगा और तभी प्रदेश में आपकी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। दुष्यंत ने चनौत गांव में चल रहे पानी के आंदोलन को लेकर कहां कि आंदोलन सरकार ने गांव वालों के साथ धोखा किया है। बाकायदा प्रशासन की मौजूदगी में गांव के लिए सरकार के आदमी ने टी लगाई थी। लेकिन उसे बाद में उखाड़ दिया गया। सवाल खड़ा होता है कि अगर टी लगाने का फैसला सरकार का नहीं था, तो उसको लगवाते हुए प्रशासन मौके पर क्यों मौजूद था? उन्होंने कहा कि चनौत गांव और हांसी शहर दोनों को पानी देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यह बेहद दुखत है कि इस मूलभूत सुविधा के लिए भी गांव को आंदोलन व अनशन करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के पूर्व चेयरमैन दिलबाग सोनी बरवाला,स्वर्णकार समाज बरवाला के प्रधान भीम सोनी ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के तहसील प्रधान सुनील सोनी,भिवानी से नरेंद्र सोनी प्रमुख जेजेपी कार्यकर्ता। सहित पार्टी के अनेकों को वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर हर वोट पर निगरानी रखेंगे जेजेपी के बूथ लेवल एजेंट - दुष्यंत चौटाला
Reviewed by PSA Live News
on
9:59:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:59:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: