22 खिलाड़ियों ने जीते पदक, वेदिका ठाकुर और तक्षादित्य गोदारा बने डबल गोल्ड मेडलिस्ट
रिपोर्ट : राजत शर्मा
गुरुग्राम। सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित SAI कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतरराज्यीय शितोकाई कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। अकादमी के 22 खिलाड़ियों ने काता (Kata) एवं कुमिते (Kumite) स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर न केवल अकादमी बल्कि हरियाणा का भी गौरव बढ़ाया।
चैंपियनशिप का आयोजन कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-27, गुरुग्राम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रतियोगिता का सफल आयोजन संस्थापक शिहान सुनील सैनी के मार्गदर्शन एवं श्री सुरेंद्र सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में SAI कराटे अकादमी की ओर से 10 बालिकाओं एवं 12 बालकों सहित कुल 22 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए काता एवं कुमिते दोनों वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित खेल, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज, ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अखिल कुमार (HPS), पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रीमती सुनील डाबस, खेलो इंडिया हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर शिहान सुनील राठी, भारतीय कराटे टीम के कोच शिहान विक्की यादव, भाजपा राजनीतिक विश्लेषक श्री युगबीर सिंह, देव समाज विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक श्री कंदास्वामी नटराजन, अधिवक्ता श्री जितेंद्र सैनी, AKF रेफरी शिहान हरीश सिराधन, हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री एमिनेंट पर्सन एवं अधिवक्ता श्री अंशुल कुमार सैनी तथा वसुधैव कुटुंबकम सेवा संस्थान के संरक्षक एवं सुकू प्लास्टोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सुरेंद्र सैनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और खेल भावना का विकास करती हैं। उन्होंने SAI कराटे अकादमी द्वारा लगातार राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की प्रशंसा की तथा संस्थापक शिहान सुनील सैनी और मुख्य प्रशिक्षक बंटी सर के समर्पित प्रयासों को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री धर्मेंद्र फौजी, श्री धर्मेंद्र, श्री सुकेश सैनी, श्री अशोक सैनी एवं श्री सतीजा का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन संभव हो सका।
प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण वेदिका ठाकुर और तक्षादित्य गोदारा रहे, जिन्होंने काता एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर डबल गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके शानदार प्रदर्शन पर मुख्य अतिथियों ने विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पदक विजेता खिलाड़ी
बालिका वर्ग :
दित्या शर्मा, वेदिका ठाकुर, दर्शिता शर्मा, आर्या जैन, कृषा शर्मा, तन्वी भारद्वाज, साक्षी गौतम, जिया यादव, प्रियांशी एवं दीक्षा मक्कड़।
बालक वर्ग :
तक्षादित्य गोदारा, मानविक प्रताप सिंह, रक्षित सुहाग, निखिल, इवान रे, रोहांश चौहान, युवान सिंह ठाकुर, मान यादव, अद्विक हुड्डा, विरय कुहार, शादित खूंड एवं मंजीत बाबू गौतम।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रतियोगिता में SAI कराटे अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि अकादमी युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराटे चैंपियन तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता से अकादमी में उत्साह का माहौल है तथा अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Reviewed by PSA Live News
on
8:08:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: