सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, पावर ग्रिड में कार्य के कारण लिया गया शटडाउन
डालटनगंज। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा लहले ग्रिड में किए जाने वाले कार्य के कारण 20 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डालटनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डालटनगंज की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपभोक्ताओं को पहले से सूचित किया गया है।
विभाग के अनुसार 132/33 केवी सुदना ग्रिड, डालटनगंज से जुड़े 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों—रेड़मा, बैरिया, सुदना, पांकी, पाटन, गढ़वा/घरथरा, कचहरा, पड़मा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावा बाजार, तुकबेरा, पोखराहा, परसाई-तेतरी, रामगढ़ एवं गांधीपुर—की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि में बंद रहेगी।
डालटनगंज शहर समेत कई प्रखंड होंगे प्रभावित
बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण डालटनगंज पूरा शहर सहित पाटन, मनातू, तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज, चैनपुर, पोखराहा, रामगढ़, पड़वा, नावा बाजार और छतरपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा बिजली से चलने वाले जरूरी उपकरणों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें।
पावर ग्रिड के कार्य के लिए लिया गया शटडाउन
विभाग के मुताबिक यह बिजली कटौती पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा लहले ग्रिड में किए जा रहे कार्य के कारण की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्धारित अवधि का शटडाउन है और कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।
Reviewed by PSA Live News
on
8:42:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: