रांची उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
रांची। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने रांची जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी प्राप्त हुई। उन्होंने जिलेवासियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण समारोह में जिला प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उप-विकास आयुक्त रांची श्री संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, अपर समाहर्त्ता रांची श्री रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची श्रीमती मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची श्री अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची श्रीमती उर्वशी पांडे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची श्री के.के. राजहंस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा परियोजना निदेशक ITDA रांची श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला नजारत उप समाहर्ता-सह-ओएसडी उपायुक्त रांची डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची श्री रामगोपाल पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची श्री बिवेक कुमार सुमन, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची श्री रविशंकर मिश्रा, अंचल अधिकारी रांची (शहरी) सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।
राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।
Reviewed by PSA Live News
on
1:31:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: