श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, 80 किलो केसरिया खीर का हुआ वितरण
रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुआ। इसके बाद ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों और टॉफियों का वितरण किया गया। साथ ही 80 किलो केसरिया खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। समारोह में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के निराश्रितों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके लिए विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे वातावरण आनंद एवं आत्मीयता से भर गया। इस अवसर पर पुंदाग थाना के थाना प्रभारी संजीव कुमार, निर्मल कुमार, उपेंद्र कुमार,ट्रस्ट के सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, संजय सर्राफ, दीपेश निराला, सुनील पोद्दार, सुरेश चौधरी, अंजनी अग्रवाल, पवन पोद्दार, पुजारी अरविंद पांडे, ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह ने देशभक्ति के साथ सेवा, समरसता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया।
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, 80 किलो केसरिया खीर का हुआ वितरण
Reviewed by PSA Live News
on
4:24:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
4:24:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: