रांची। रांची माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता से सजा विशेष कार्यक्रम ‘रास एंड रिदम- भजन जैमिंग सेशन’ का आयोजन 22 अगस्त दिन शनिवार को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि वेंकट, रांची में किया जाएगा। आयोजन को लेकर माहेश्वरी समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। आयोजकों का उद्देश्य भजन, संगीत और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों को आध्यात्मिक आनंद के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराना है। कार्यक्रम में भक्ति संगीत को आधुनिक एवं सामूहिक जैमिंग के अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें प्रतिभागी भजनों के साथ जुड़कर गायन, संगीत और ताल के माध्यम से भक्ति का आनंद ले सकेंगे। आयोजन में लाइव म्यूजिक की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। भक्ति और संगीत के इस अनूठे संगम के माध्यम से लोगों को तनावमुक्त वातावरण में आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की खास प्रस्तुति नेपाल के प्रसिद्ध ‘लोकल जैमर्स नेपाल’ बैंड द्वारा दी जाएगी। यह बैंड अपने लाइव म्यूजिक और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है। बैंड की प्रस्तुति कार्यक्रम में ऊर्जा, उमंग और भक्ति का विशेष रंग भरने के साथ श्रोताओं के लिए यादगार अनुभव बनने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव काबरा ने कहा कि रास एंड रिदम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत और एकजुटता को साथ लाने का प्रयास है। पूरी टीम के सामूहिक सहयोग से इसे एक यादगार भक्ति संध्या बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को एक साथ जुड़ने, संगीत का आनंद लेने और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन की पूरी टीम आयोजन को सफल, व्यवस्थित और यादगार बनाने में जुटी हुई है। ‘रास एंड रिदम’ को लेकर भक्ति, संगीत और सामाजिक एकजुटता का अनूठा वातावरण देखने को मिलेगा।
भक्ति, संगीत और सामूहिक सहभागिता का अनूठा संगम होगा ‘रास एंड रिदम’
Reviewed by PSA Live News
on
10:58:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:58:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: