ब्लॉग खोजें

श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास से मना रक्षाबंधन, उमड़ा भक्तों का सैलाब


रांची। 
श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन का पावन पर्व श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी के दिव्य दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।रक्षाबंधन के अवसर पर श्री कृष्ण एवं राधारानी का अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार आकर्षक आभूषणों से किया गया। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कर भगवान को केसरिया खीर, पेड़ा, लड्डू, पंजीरी, फल एवं नारियल का भोग अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर भगवान का गुणगान करते नजर आए। भजन-कीर्तन के पश्चात सामूहिक आरती हुई। श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी से परिवार एवं समाज में प्रेम, सौहार्द, सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना की। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने रक्षाबंधन पर्व की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में रिश्तों की मर्यादा, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है।पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ा दिया।

श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास से मना रक्षाबंधन, उमड़ा भक्तों का सैलाब श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास से मना रक्षाबंधन, उमड़ा भक्तों का सैलाब Reviewed by PSA Live News on 11:00:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.