ब्लॉग खोजें

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रहित और समाजहित में संकल्प लेने का आह्वान


रांची। 
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय कार्यालय, मारवाड़ी भवन, रांची में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान प्रकट किया।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत आज निरंतर प्रगति एवं उन्नति की ओर अग्रसर है, लेकिन राष्ट्र को और मजबूत एवं विकसित बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित तथा समाजहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए नशामुक्ति अभियान, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में विशेष रूप से कार्य करना आवश्यक है। सामाजिक सुधार की प्रत्येक पहल राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। स्वाधीनता दिवस पर मारवाड़ी भवन स्थित मारवाड़ी सहायक समिति के कार्यालय में समिति के उपाध्यक्ष कौशल राजगढ़िया ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सम्मेलन के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के अनेक बंधुगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रहित और समाजहित में संकल्प लेने का आह्वान स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रहित और समाजहित में संकल्प लेने का आह्वान Reviewed by PSA Live News on 4:26:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.