ब्लॉग खोजें

नन्दोत्सव पर सेवा की मिसाल, 1000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद

रिम्स मेडिकल चौक के दुर्गा मंदिर परिसर में श्री जीण माता प्रचार समिति ने लगाया निःशुल्क प्रसाद वितरण शिविर



राँची, 5 सितंबर।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री जीण माता प्रचार समिति, राँची की ओर से सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की गई। समिति के सदस्यों ने रिम्स मेडिकल चौक के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में निःशुल्क खिचड़ी प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन किया।

दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस सेवा शिविर में मरीजों, उनके परिजनों, रिम्स के नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस चालकों, राहगीरों तथा जरूरतमंद लोगों सहित 1000 से अधिक लोगों ने गर्मागर्म खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

रिम्स में दूर-दराज के क्षेत्रों से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके साथ आए परिजनों के लिए यह सेवा विशेष रूप से राहत देने वाली रही। अस्पताल परिसर के आसपास मौजूद कई ऐसे लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया, जो इलाज और देखभाल की व्यस्तता के कारण समय पर भोजन नहीं कर पाते हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों एवं मरीजों के परिजनों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के समीप जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना केवल सेवा ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “जनसेवा ही सच्ची सेवा है।” धार्मिक आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना समिति का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग

सेवा शिविर को सफल बनाने में संगीता अग्रवाल, नेहा सिंघानिया, कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल एवं सुष्मिता जी का विशेष सहयोग रहा। समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य को सफल बनाया।

जन्माष्टमी के उत्सव में भक्ति के साथ सेवा का यह भाव राँची में सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदना की सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।

नन्दोत्सव पर सेवा की मिसाल, 1000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद नन्दोत्सव पर सेवा की मिसाल, 1000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद Reviewed by PSA Live News on 11:38:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.