ब्लॉग खोजें

एसेक्स फार्म अंडर-16 बनी चैंपियन, कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रन से दी करारी शिकस्त

सक्षम यादव का शानदार शतक, कबीर चौहान की धारदार गेंदबाजी ने दिलाई खिताबी जीत


नई दिल्ली।
लेट्स प्ले स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित 9वीं हरवीर मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल में एसेक्स फार्म अंडर-16 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। निर्णायक मुकाबले में एसेक्स फार्म ने कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसेक्स फार्म की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 328 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सक्षम यादव ने शानदार शतक जड़ते हुए 110 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि युवीश सिंह ने 94 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से माधव अग्रवाल और वत्सल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की पूरी टीम एसेक्स फार्म के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 23.4 ओवर में महज 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसेक्स फार्म की ओर से कबीर चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस तरह एसेक्स फार्म अंडर-16 ने फाइनल मुकाबला 211 रनों से जीतकर टूर्नामेंट की चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले सक्षम यादव को 110 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में राजन मनचंदा, पूर्व संयुक्त सचिव, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA), रोशन क्लब के सचिव एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल, दिल्ली के संयोजक, तथा संतोष कुमार राय, IAS, विशेष सचिव, गृह विभाग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टूर्नामेंट के दौरान युवा क्रिकेटरों ने प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ बड़े मंच पर खेलने का महत्वपूर्ण अनुभव भी प्रदान किया।

एसेक्स फार्म अंडर-16 बनी चैंपियन, कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रन से दी करारी शिकस्त एसेक्स फार्म अंडर-16 बनी चैंपियन, कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रन से दी करारी शिकस्त Reviewed by PSA Live News on 10:11:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.