झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
राँची: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार का 6 सितंबर 2026 को निधन हो गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (झारखंड) द्वारा दी गई सूचना के आधार पर, राज्य सरकार ने दिवंगत मंत्री के सम्मान में 6 सितंबर और 7 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा, कार्यपालक आदेश के तहत 7 सितंबर 2026 (सोमवार) को झारखंड सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना (संख्या: 10/सा०अव०-03-05/2026 का०-5660) जारी कर दी गई है।
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
Reviewed by PSA Live News
on
5:48:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
5:48:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: