ब्लॉग खोजें

एक माह चलेगा पोषण का जन-जागरूकता अभियान, जिले में 9वें पोषण माह का आगाज

लाइव टेलीकास्ट के साथ शुरू हुआ पोषण माह 2026, आंगनवाड़ी से जिला स्तर तक होंगी जागरूकता गतिविधियां


मधुबनी ।
जिले में बुधवार को 9वें पोषण माह 2026 का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के लाइव टेलीकास्ट के साथ हुआ। सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों तक किया गया। इस दौरान जिलेभर में अधिकारियों, कर्मियों एवं आमजन ने उद्घाटन समारोह को लाइव देखा और सुना।

वाराणसी में आयोजित पोषण माह के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। समारोह के लाइव प्रसारण के माध्यम से पोषण माह के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

जिला मुख्यालय स्थित जिला एनआईसी में लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई थी, जिसमें विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

उद्घाटन के साथ ही एक माह तक चलने वाले पोषण माह 2026 की विभिन्न गतिविधियों का भी आगाज हो गया। इस दौरान आंगनवाड़ी, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पोषण के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

अधिकारियों ने बताया कि पोषण संबंधी जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं सहित परिवारों को पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।

कई जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, सिविल सर्जन हरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस ललिता कुमारी, जिला समन्वयक मिशन पोषण 2.0 स्मित प्रतीक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के जरिए जिले में पोषण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में व्यापक प्रयास किए जाएंगे।

एक माह चलेगा पोषण का जन-जागरूकता अभियान, जिले में 9वें पोषण माह का आगाज एक माह चलेगा पोषण का जन-जागरूकता अभियान, जिले में 9वें पोषण माह का आगाज Reviewed by PSA Live News on 11:49:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.