ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए शुक्रवार को ही होना था रवाना, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार सुबह सेना के जवान धनंजय कुमार देव की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई। जवान का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि धनंजय कुमार देव की पोस्टिंग कोलकाता में थी और शुक्रवार को ही उन्हें अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना था। इसके लिए उनका टिकट भी बना हुआ था। इसी बीच सुबह उनके फंदे से लटके मिलने की सूचना से परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
Reviewed by PSA Live News
on
7:46:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: