रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव सोशल डिस्टेन्सिंग से ही सम्भव है। घर पर रह कर ही इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक राज्य में 2,523 लोगों का कोविड-19 टेस्ट लिया गया जिसमें से 24 पॉजिटिव पाए गये एवं 1,963 लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया वहीं 536 लोगों का टेस्ट अभी प्रतीक्षा में है। पॉजिटिव पाए गए लोगों मे 9 बोकारो, 2 हज़ारीबाग़, 1 गिरिडीह, 1 कोडरमा एवं 11 राँची के हैं। कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 3,771 क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिसमें 12,633 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। वहीं 1,00,844 लोग होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं । अभी तक 83,344 लोगों ने अपना क्वॉरेंटाइन पूरा कर लिया है।
झारखण्ड में कोविड-19 के 2,523 संदिग्धों के सैंपल में 24 का टेस्ट पॉजिटिव
Reviewed by PSA Live News
on
8:10:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:10:00 pm
Rating:
