ब्लॉग खोजें

राज्य सरकार द्वरा 7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई

रांची। सरकार द्वरा नेपाल हॉउस रांची में चलाये जा रहे राज्य स्तरीय कोविड-19 रिस्पांस टीम के नियंत्रण कक्ष में अभी तक  26,320 कॉल आये जिसमें लॉक डाउन की वजह से देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड के  8,54,368 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिनमें से 10,211 जगाहों पर 5,34,573 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है।  अब तक सरकार द्वरा 7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था कर दी गयी है। सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके।

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा रहा है। आज इसी क्रम में हज़ारीबाग़ जिले के बरकट्ठा निवासी प्रेमचंद्र गोसाई को खाने की किल्लत हो रही थी जिसपर नियंत्रण केंद्र द्वारा हज़ारीबाग़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क स्तापित किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मुखिया से संपर्क कर प्रेमचंद्र गोसाई को 10 किलो राशन उपलब्ध कराया।  राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित अभी तक  कुल 13,435 मामले आये जिनमें से 8,383 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है । शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है। नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित  5,816, विधि व्यवस्था से संबंधित 633, चिकित्सा से संबंधित 662, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 651 एवं अन्य 621 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

राज्य सरकार द्वरा 7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई राज्य सरकार द्वरा 7,735 जगहों पर फंसे 4,22,325 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गई Reviewed by PSA Live News on 8:09:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.