सिमडेगा। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आम लोग के साथ साथ प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है. लेकिन इन सब के बीच झारखंड के सिमडेगा जिले में रहने वाले लोगों को एक अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां कोरोना के संक्रमण की एक ऐसी अफवाह फैली है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, इस जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुएं और चापाकल के पानी में कोरोना वायरस के फैलाने की अफवाह फैली. जिसके बाद आशंकित ग्रामीण रात में पारंपरिक हथियारों के साथ लैस होकर सड़कों पर निकल गये. इस दौरान कोरोना संक्रमण फैलाने वालों की ये लोग खोज करते दिखें।
हमारे संवाददाता रंजीत कुमार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के अफवाह की जानकारी मिलने के बाद यहां के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में लाठी, डंडे और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ सड़क पर उतर गये. इस कारण इलाके का माहौल तनावपूर्ण होता दिख रहा था. जानकारी मिली है कि रविवार की रात जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों के द्वारा यहां के कुंए और चापाकल में कोरोना वायरस फैलाए जाने की अफवाह काफी तेजी से फैली. इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में रहने वाले ग्रामीण सड़क पर निकल आए।
ग्रामीणों के इस तरह निकलने की जानकारी जिले के आलाधिकारियों को मिली. इसके बाद अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझाकर उन्हें वापस भेजा. इस दौरान जिले के डीसी एमके बरणवाल, एसपी संजीव कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इन अधिकारियों ने पूरी रात ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान इस अफवाह के बारे में लोगों को समझाने का प्रयास किया गया. पुलिस को ग्रामीणों के साथ कड़ाई से भी पेश आना पड़ा।
उधर, अफवाह फैलने की जानकारी स्थानीय विधायक भूषण बाडा को भी मिली. इसके बाद विधायक ने कई गावों का दौरा कर ग्रामीणों से इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी मेहनत के बाद यह मामला काफी मुश्किल से सुलझ सका।

सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों के कुएं-चापाकल में कोरोना फैलाने की अफवाह, मचा हंगामा
Reviewed by PSA Live News
on
8:13:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:13:00 pm
Rating: