नई दिल्ली। पूरा हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 3 मई तक हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। पीएम ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से धैर्य बनाकर रखेने और नियमों का पालन करने को कहा ताकि कोरोना जैसी महामारी को परास्त किया जा सके।प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि आने वाले हफ्ते और कठिन हो सकते हैं। उन्होंने कहा,अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के साथ कहा कि देश के कुछ इलाकों में 20 अप्रैल के बाद सशर्त अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा, 'जिन इलाकों में कोरोना के मामले नहीं बढ़ेंगे और हॉटस्पॉट बनने की आशंका नहीं होगी। उन्हीं इलाकों में 20 अप्रैल से सशर्त छूट मिलेगी। इस बार में कल सरकार विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगी।'प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा। वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, यह देखा जाएगा।संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हम धैर्य बनाकर रखेंगे। अगर नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे।' उन्होंने कहा कि आज भारत के पास भले सीमित संसाधन हों, लेकिन मेरा भारत के युवा वैज्ञानिकों से विशेष आग्रह है कि विश्व कल्याण के लिए, मानव कल्याण के लिए आगे आएं और कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।
प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान:देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन-2,
Reviewed by PSA Live News
on
8:21:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:21:00 pm
Rating:
