रांची। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसको देखते हुए रांची रेलमंडल ने सभी ट्रेनों को 3 मई तक के लिए रद्द कर दिया है. रांची रेलमंडल से 56 ट्रेनें खुलती हैं. इनमें राजधानी एक्सप्रेस से लेकर कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. इससे पहले कोरोना संकट को देखते हुए रांची रेल मंडल ने 22 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी थीं।
15 अप्रैल से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग आईआरसीटी के द्वारा की जा रही थी. ऑनलाइन बुकिंग के जरिए हजारों लोगों ने ट्रेनों में अपनी सीट रिजर्व कराई थी. लेकिन अब जबकि लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को फूल रिफंड करने की घोषणा रांची रेलमंडल ने की है. रांची रेलमंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि रेल मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद सभी ऑनलाइन टिकट को कैंसिल कर यात्रियों को मैसेज और फूल रिफंड किया जा रहा है।
लॉकडॉउन के कारण रेलवे को आर्थिक क्षति के साथ-साथ ट्रेनों के रखरखाव में भी परेशानी आ रही है. रेल मंत्रालय से मिले निर्देश के मुताबिक रेल यार्ड में खड़ी गाड़ियों के ईंजन को हर दिन 1 किलोमीटर चलाकर उसके बैटरी को रिचार्ज करने को कहा गया है. रांची रेल मंडल में अभी 64 ट्रेनें और मालगाड़ियां खड़ी हैं. ऐसे में हर दिन गाड़ियों के इंजन को स्टार्ट कर एक किलोमीटर चलाने में मुश्किलें आ रही हैं. हालांकि इस लॉकडाउन के बीच रेलवे अपने संसाधन को दुरुस्त रखने का प्रयास कर रही है, जिससे लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेनों के परिचालन शुरू कराने में कोई कठिनाई न हो।

रांची रेलमंडल में 3 मई तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द, ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को मिलेगा रिफंड
Reviewed by PSA Live News
on
8:15:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:15:00 pm
Rating: