ब्लॉग खोजें

फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

रांची। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् आवंटित राशन सामग्री के वितरण में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन सामग्री के वितरण में अनियमितता की शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए रांची में उडनदस्ता दल का गठन किया गया।
जिला के प्रखण्ड/वार्ड स्तर से उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है, जो लगातार जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण कर रही है।

फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रखण्ड स्तर पर प्रतिदिन कम-से-कम दस राशन दुकान तथा जिला मुख्यालय स्तर पर कम-से-कम दस राशन दुकानों का औचक निरीक्षण कर पायी गयी अनियमितता/कालाबाजारी की सूचना सही पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राँची को प्रतिवेदन समर्पित कर रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान राशन की मांग बढ़ी है। इसमें कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी को रोकने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर फ्लाइंग स्क्वाड टीम का गठन किया गया है।

प्रखण्ड/वार्ड स्तर से उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है, जिसमें राँची जिला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को जन वितरण प्रणाली दुकानों की जाँच हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके वरीय प्रभार में श्री राजेश कुमार बरवार, अपर समाहर्ता, नक्सल एवं श्रीमती मीना, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, राँची हैं।
फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण Reviewed by PSA Live News on 8:27:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.