संपादक - अशोक कुमार झा ।
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ऑक्सीजन देने के महाअभियान में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा होंगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की किसान रैली में बेहद सक्रिय होने के साथ वह पार्टी को 'सियासी भंवर' से निकालने प्रयागराज के संगम तक भी पहुंचीं। वहां पर संगम में तीन डुबकी लगाने के साथ कांग्रेस को पार लगाने के लिए हिंदुत्व की नई पतवार थाम ली है।कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश को मथने में लगी हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन को धार देने के साथ दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की मौत के बाद उनके घर जाकर सहानुभूति भी लेने के प्रयास में हैं। इसी बीच वह अचानक ही प्रयागराज पहुंची और मौनी अमावस्या पर संगम में तीन डुबकी लगाने के साथ ही नाव की पतवार भी संभाल ली।
Reviewed by PSA Live News
on
1:35:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: