ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री ने हॉकी प्रतियोगिता एशिया कप-2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई


 न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने हॉकी प्रतियोगिता एशिया कप-2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एशिया कप हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि सभी खिलाड़ियों के कौशल और टीमवर्क को समर्पित है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि इससे देश का गौरव बढ़ा है। पुरुष हॉकी की भारतीय टीम की यह उपलब्धि देश एवं प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगी।

मुख्यमंत्री ने हॉकी प्रतियोगिता एशिया कप-2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई मुख्यमंत्री ने हॉकी प्रतियोगिता एशिया कप-2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी  बधाई Reviewed by PSA Live News on 7:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.