ब्लॉग खोजें

नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद सेठ

रांची।
 लोकसभा के अधीनस्थ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की विधान संबंधी संसदीय समिति की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इस बैठक में रांची के सांसद श्री संजय सेठ शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कार्यपद्धति और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही यह बताया गया कि पृथ्वी प्रणाली विज्ञान पृथ्वी प्रणाली के सभी पांच घटकों वायुमंडल, जलमंडल, हिमांगमंडल, स्थल मंडल और जैव मंडल तथा उनकी जटिल अंतर क्रियाओं से संबंधित है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम, जलवायु, समुद्रतटीय दशा, जल विज्ञान और भूकंप विज्ञान संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए पृथ्वी प्रणाली विज्ञान से संबंधित सभी पहलुओं को समग्र रूप से संबोधित करता है। इन सेवाओं में चक्रवात, तूफानी लहरों, बाढ़, लू, आकाशीय बिजली जैसी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी या सुनामी और भूकंप की निगरानी के लिए सतर्कता शामिल है। 
इस बैठक में सांसद श्री संजय सेठ ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि मंत्रालय कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कैसे उपयोगी हो सके, इस पर हम सब को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। हम अधिक से अधिक आमजनों के लिए काम करें, इस दिशा में हमारा फोकस होना चाहिए।
 सांसद श्री संजय सेठ ने बैठक में कहा कि झारखंड आकाशीय बिजली जैसी बड़ी प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहता है। इसका पूर्वानुमान हो और कैसे इससे बचा जाए, इन दोनों ही विषयों पर गंभीरतापूर्वक काम करने की आवश्यकता है ताकि झारखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। वहीं सांसद श्री सेठ ने कहा कि देश में भूकंप आने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसके मुख्य कारण क्या हैं और आमजनों के बीच जागरूकता लाने तथा कैसे इससे बचा जा सकता है, इस विषय पर भी गहन अध्ययन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सांसद ने उड्डयन सहित कई अन्य विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सांसद ने बताया कि यह बैठक बहुउद्देशीय सोच के साथ आयोजित हुई है और इसके सकारात्मक परिणाम हमें आमजनों के बीच देखने को मिलेंगे।
नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद सेठ नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद सेठ Reviewed by PSA Live News on 11:34:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.