रांची । झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रिम्स में आने वाले गरीब मरीज और उनके परिजन महंगी दवाइयों के बोझ से कराह रहे हैं. कहने को तो रिम्स में इलाज और दवाइयां काफी सस्ती हैं, लेकिन हकीकत ये है कि पांच रुपये की पर्ची कटाइये और डॉक्टर को दिखाने के बाद महंगी दवाइयां खाइये. रिम्स में मरीजों को सस्ती दवाइयां मिल सके, इसके लिए हर साल 7 करोड़ से अधिक की दवाइयां खरीदी जाती हैं. 2022-23 में 7 करोड़ रुपये की दवाइयां खरीदी गयी थी. वहीं 2023-24 में अबतक 5.28 करोड़ की दवाइयां खरीदी हैं. रिम्स के जन औषधि केंद्र 614 दवाईयां और अमृत केंद्र में 2140 तरह की दवाईयां और सर्जिकल उपकरण इस समय मौजूद हैं. फिर भी मरीजों को बाहर के दवाई दुकानों से महंगी दवाईयां खरीदनी पड़ती है।
रिम्स हर साल 7 करोड़ से अधिक की दवाइयां फिर भी महंगी दवाइयों के बोझ से कराह रहे मरीज के परिजन
Reviewed by PSA Live News
on
11:27:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:27:00 am
Rating:
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं: