ब्लॉग खोजें

विश्व हाथी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

रांची। आज ’’विश्व हाथी दिवस’’-2023 के अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड द्वारा बी॰एन॰आर॰ चाणक्या होटल, राँची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, झारखंड, श्री कुलवंत सिंह शामिल हुए।

 कार्यशाला में श्रीमती नंदिनी शैट्टी, वैज्ञानिक एवं काॅरपोरेट के प्रतिनिधियों ने ’’हाथियों का व्यवहार एवं द्वन्द्व प्रबंध’’ को संरक्षण करने हेतु अपने विचार प्रकट किये। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर श्री एन॰के॰ सिंह, भा॰व॰से॰, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, विकास, झारखण्ड, राँची, श्रीमती दीक्षा कुमारी प्रसाद, भा॰व॰से॰, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री संजीव कुमार, भा॰व॰से॰, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा, डाॅ॰ पारितोष उपाध्याय, भा॰व॰से॰, मुख्य वन संरक्षक एवं सम्पूर्ण राज्य से अन्य वरीष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
विश्व हाथी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन विश्व हाथी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन Reviewed by PSA Live News on 6:57:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.