रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा विशेष पुनरीक्षण 2024 के तहत दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त प्रपत्र-6,7,8, के निष्पादित प्रपत्रों में से कुछ प्रपत्रों का सुपर चेकिंग करते हुए कुछ मतदाताओं की के प्रपत्र की जाँच की गई।
इस क्रम में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता रांची, श्री राजीव कुमार सिंह, उप-निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी (सदर) शहर रांची, श्री मुंशी राम, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बड़गाई, श्री मनोज कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कांके, श्री जय कुमार राम एवं सम्बंधित सभी बी.एल.ओ. एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा विशेष पुनरीक्षण 2024 के तहत दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त प्रपत्र-6,7,8, के निष्पादित प्रपत्रों में से कुछ प्रपत्रों का सुपर चेकिंग करते हुए, भ्रमण क्रम में रामेश्वरम अपार्टमेंट रेडियम रोड़ रांची, राज्यकृत उर्दू मध्य विद्यालय कर्बला चौक रांची, गाढ़ी गांव होटवार कांके, चित्रा करुणा अपार्टमेंट बारियातु रांची, बोड़ेया पहुंच कर कुछ मतदाताओं के प्रपत्र की सुपर चेकिंग किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा आज भ्रमण क्रम में विशेष पुनरीक्षण 2024 के तहत दावा/आपत्ति अवधि में प्राप्त प्रपत्र की सुपर चेकिंग क्रम में चित्रा करुणा अपार्टमेंट बरियातु रोड़ रांची पहुंचें जहाँ मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए सुश्री लवण्या सिंह के प्रपत्र की सुपर चेकिंग करने के क्रम में उनके द्वारा उन्हें बताया गया की वे राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी है। जिसपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, ने खुशी जाहिर करते हुए उनसे कहा की आप मतदान अवश्य रूप में करें। इसके साथ उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची को निर्देश देते हुए कहा की सुश्री लवण्या सिंह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी है। इन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए इन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव बना कर दें ताकि युवाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा सकें।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दावा/आपत्ति तिथि का परिवर्तन करते हुए इसे बढ़ा कर 12 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 22 जनवरी 2024 कर दिया है। जिसमें योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने हेतु अपने बीएलओ एवं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए कहा है की सभी अपना वोट देकर अपने मताधिकार का निश्चित रूप से उपयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं: