ब्लॉग खोजें

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांके डैम की हालत पर जताई नाराजगी

कांके डैम रांची की बड़ी आबादी को जीवन देता है


रांची। 
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज कांके डैम का निरीक्षण किया इस दौरान रांची नगर निगम के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे l निरीक्षण के दौरान डैम की नरकीय  स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा पूरे रांची के आधी आबादी को पानी पिलाने वाले डैम की स्थिति इतनी खराब है कि पानी से बदबू आ रही है डैम के किनारे खड़ा रहना मुश्किल है और अधिकारी चुपचाप हाथ पैर हाथ धरे बैठे हैं l यही पानी मुख्यमंत्री आवास ,राज्यपाल आवास जाती है तब यह हाल हैl पूरे डैम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जलकुंभी चारों ओर भरे पड़े हैं वाटर फिल्टर प्लांट में गुणवत्तापूर्ण केमिकल नहीं डालने के कारण पानी की गुणवत्ता खराब हो चुकी हैl पहले यहां सुबह-सुबह हजारों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते थे पूरा पाथवे उखाड़ दिया गया है इसके अंदर सैकड़ो पेड़ लगे थे उसे काट दिया गया फव्वारा,सहित बच्चों एवं बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था थी सभी को हटा दिया गया है सबसे बड़ी बात 5-6 महीने के बाद आस्था का महापर्व छठ आने वाला है कांके  डैम  के  आसपास के लाखों लोग यहां छठ मनाने के लिए आते हैं।

 इस स्थल पर निर्मित पूरे सीढ़ी को तोड़ दिया गया है आने वाले कुछ दिनों में छठ कैसे  मनेगा विकास के नाम पर दोबारा पूरी तरह कंक्रीट का जाल  बिछा  कर इस पूरे डैम को बर्बाद करने की योजना बनाई गई हैl जो पूरी तरह गलत है मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अधिकारियों से रातू रोड और कांके रोड की तरफ से आने वाले नाली के पानी को रोकने और वॉटर ट्रीटमेंट  प्लांट लगाने की बात कही साथ ही अधिकारियों से नगर निगम, जल संसाधन ,मत्स्य पालन ,और पर्यटन विभाग, साथ मिलकर कांके डैम के साफ सफाई के साथ समुचित रखरखाव की लॉन्ग टर्म प्लानिंग करें यह  डैम रांची की बड़ी आबादी को जीवन देता है यह शासन की जिम्मेदारी है इस डैम का संरक्षण करें ताकि यहां के जल स्रोत जिंदा रह सके कांके डैम को बचाने के लिए श्री सेठ ने कहा इसके लिए मैं हर संभव मदद करने को तैयार हूं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांके डैम की हालत पर जताई नाराजगी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांके  डैम  की हालत पर जताई नाराजगी Reviewed by PSA Live News on 2:06:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.